बी0जे0पी0 सबको साथ लेकर चलती है – कौशल किशोर
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 June, 2022 17:01
- 1612

PPN NEWS
लखनऊ: 22 जून 2022
रिपोर्ट, सुरेंद्र शुक्ला
बी0जे0पी0 सबको साथ लेकर चलती है – कौशल किशोर
देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग है। विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भाजपा की अगुआई वाली एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का अगला राष्ट्रपति चुना जाना तय है, जो देश में सर्वोच्च पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।
कौशल किशोर ने कहा भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र से कार्य करती है और इसी मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने एनडीए द्वारा द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया और स्वागत एवं अभिनंदन किया।
Comments