IMRT बिजनेस स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 15 March, 2026 13:40
- 77

IMRT बिजनेस स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
30 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं में समाज सेवा की भावना को मिला नया बल
अमित श्रीवास्तव/ब्यूरो चीफ
समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आईएमआरटी बिजनेस स्कूल के इंपैक्ट सोशल वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में शनिवार को ब्लिस हॉल में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लायंस क्लब लखनऊ तथा लोकबंधु अस्पताल लखनऊ के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर का मुख्य उद्देश्य संस्थान के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराना तथा मानव जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें प्रेरित करना था।
लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चिकित्सा टीम ने रक्तदाताओं की समुचित स्वास्थ्य जांच के बाद पूरी स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रहण किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के विनीत श्रीवास्तव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें 21 पुरुष एवं 9 महिला रक्तदाताओं ने भाग लिया। सभी रक्तदाताओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रमाणपत्र एवं अल्पाहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “इस शिविर के माध्यम से हम सभी ने न केवल रक्त की आवश्यकता पूरी की, बल्कि युवाओं में मानवता की सेवा की भावना को भी मजबूत किया। संस्थान के चेयरमैन श्री डी आर बंसल जी के निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा, डायरेक्टर शिल्पिका पांडेय, डॉ रोमा,डीन यशस्वी तथा समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के तथा लोकबंधु अस्पताल के एसपी उपाध्याय आदि के अथक सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं होती।”
आईएमआरटी बिजनेस स्कूल इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहे ऐसी सभी की कामना है

Comments