मलिहाबाद के ब्राइट कैरियर गर्ल्स कॉलेज में वार्षिकोत्सव की धूम
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 19 April, 2026 21:12
- 111

मलिहाबाद के ब्राइट कैरियर गर्ल्स कॉलेज में वार्षिकोत्सव की धूम
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मोहा मन, विधायक जय देवी कौशल ने बढ़ाया उत्साह।
शिक्षा और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ मनाया गया कॉलेज का वार्षिक उत्सव।
मलिहाबाद लखनऊ। मलिहाबाद स्थित ब्राइट कैरियर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में रविवार को 'वार्षिक उत्सव-2026' का भव्य आयोजन किया गया। गरिमामय वातावरण और हर्षोल्लास के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जय देवी कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जहाँ कॉलेज परिवार ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथियों में प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, अंजू, शुभाष पाल और अतीक प्रधान सहित कई स्कूलों के प्रबंधक मौजूद रहे। इस अवसर पर चेयरपर्सन मिथिलेश द्विवेदी, प्रबंध निदेशक ऋषभ द्विवेदी, निदेशक श्वेता द्विवेदी, प्राचार्य डॉ. सरिता पांडेय और डॉ. अन्नपूर्णा पांडेय की उपस्थिति गरिमामयी रही।
उत्सव के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नृत्य, संगीत और लघु नाटकों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि विधायक जय देवी कौशल ने अपने संबोधन में शिक्षा की शक्ति पर जोर देते हुए छात्राओं को जीवन में आत्मनिर्भर बनने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कॉलेज के शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष सिंह, समन्वयक अब्बास और अमान का विशेष योगदान रहा। समारोह के समापन पर कॉलेज प्रशासन ने आए हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments