सर्व समाज के मसीहा थे बाबा साहब, नशे से दूर रहकर ही होगी समाज की उन्नति: कौशल किशोर

सर्व समाज के मसीहा थे बाबा साहब, नशे से दूर रहकर ही होगी समाज की उन्नति: कौशल किशोर

सर्व समाज के मसीहा थे बाबा साहब, नशे से दूर रहकर ही होगी समाज की उन्नति: कौशल किशोर

अंबेडकर जयंती पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नशा मुक्ति का दिया संदेश, भाजपा सरकार को बताया बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने वाला।

प्रगति विहार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गूंजे बाबा साहब के गीत, विभिन्न वर्गों की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि।

लखनऊ। ​अंबेडकर जयंती पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नशा मुक्ति का दिया संदेश, भाजपा सरकार को बताया बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने वाला।

प्रगति विहार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गूंजे बाबा साहब के गीत, विभिन्न वर्गों की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि।

​लखनऊ के प्रगति विहार रस्तोगी नगर में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बाबा साहब डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर को नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब किसी एक विशेष समाज के नहीं, बल्कि सर्व समाज के मसीहा थे, जिन्होंने जीवन पर्यंत गरीबों और वंचितों के हक के लिए संघर्ष किया। पूर्व मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि बाबा साहब का मूल मंत्र 'मानव-मानव एक समान' था और आज उसी राह पर चलते हुए भाजपा सरकार उनके सपनों को साकार कर रही है।

​रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कौशल किशोर ने समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अधिकांश मौतें नशे के कारण हो रही हैं, इसलिए उन्होंने नशा मुक्ति आंदोलन छेड़ रखा है। उन्होंने आह्वान किया कि जब तक समाज नशे की बेड़ियों से मुक्त नहीं होगा, तब तक वास्तविक उन्नति संभव नहीं है।

​वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर टी.पी. राही ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने भाजपा सरकार में मूर्तियों के टूटने की घटनाओं पर सवाल उठाए और प्रधानमंत्री से अपील की कि यदि देश से जातियां खत्म करनी हैं, तो एक दिन इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने रघुवंश का उल्लेख करते हुए श्रृंगी ऋषि के प्रसंग का भी जिक्र किया और लोगों को अध्ययन करने की सलाह दी।

​इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांस की सभी ने सराहना की। नगाड़े की थाप पर बाबा साहब की महिमा में गाए गए गीतों ने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सभासद भारत सिंह राजपूत, इंजीनियर गोवर्धन लाल, सुभाष चंद्र गौतम, मास्टर राम सिंह, सभासद पंकज पटेल, कालीचरण डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर शिवकुमार, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर राधेश्याम सोनकर और मास्टर अमृतलाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *