बुजुर्ग की पिटाई कर हत्या, पोते समेत तीन आरोपी, एक गिरफ्तार

बुजुर्ग की पिटाई कर हत्या, पोते समेत तीन आरोपी, एक गिरफ्तार

बुजुर्ग की पिटाई कर हत्या, पोते समेत तीन आरोपी, एक गिरफ्तार

घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को डंडों और धारदार हथियार से पीटा, पांच दिन बाद तोड़ा दम।

संपत्ति विवाद में पोते ने ही रची साजिश, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा।

काकोरी लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के उदैतखेड़ा मौंदा गांव में संपत्ति विवाद में एक बुजुर्ग को बुरी तरह पीटकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार रात करीब 10 बजे उदैतखेड़ा मौंदा गांव निवासी करीब 70 वर्षीय विशेश्वर यादव अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी कुछ लोगों ने डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल विशेश्वर के बेटे तेजपाल यादव की तहरीर पर काकोरी थाने में वैभव उर्फ विक्की, पिंकू और महेंद्र समेत दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने घायल के सगे पोते वैभव उर्फ विक्की को इसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान बीते शनिवार को विशेश्वर यादव की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या और सामूहिक मंशा से गंभीर चोट पहुंचाने की धाराएं जोड़ दीं। जांच में सामने आए आरोपी आशुतोष उर्फ आशू यादव को पुलिस ने रविवार रात अनौरा गांव से गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शेष नामजद आरोपी पिंकू और महेंद्र की तलाश के लिए टीमें गांव अनौरा भेजी गई हैं।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह पूरी वारदात घायल विशेश्वर के पोते वैभव उर्फ विक्की ने ही संपत्ति के विवाद में रची और अंजाम दिलाई थी। गिरफ्तार आरोपी आशुतोष यादव अनौरा थाना सरोजनीनगर का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में काकोरी थाने के प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर सहित उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार गुप्ता, शिवम विधूड़ी और हेड कांस्टेबल अजय यादव व अरविंद सोनकर शामिल रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *