दामाद पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर दर्ज हुआ मुकदमा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 31 August, 2026 09:59
- 54

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
दामाद पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज, लखनऊ। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में दामाद द्वारा ससुर के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, श्री प्रकाश रावत पुत्र भुगई निवासी शंकरखेड़ा कुटी गौरा, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 28 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे उनके दामाद महेन्द्र पुत्र महेश कुमार निवासी बलियाखेड़ा, थाना गोसाईगंज, लखनऊ ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी महेन्द्र के विरुद्ध मु0अ0सं0 330/2026, धारा 115(2)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments