इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 11 February, 2025 04:53
- 2626

PPN NEWS
रिपोर्ट, मोनू सफी
राजधानी लखनऊ में फिर दिखा आग का तांडव । इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 8 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लग गयी।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की वजह से आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी गई आग लगने की सूचना । जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुँच गयी।
खबर लिखने तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का लगातार प्रयास कर रही है ।
Comments