हर घर तिरंगा मुहिम का हिस्सा बनते हुए सपा के तनवीर खाँ ने अपने घर में लगाया तिरंगा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 11 August, 2022 04:53
- 938

हर घर तिरंगा मुहिम का हिस्सा बनते हुए सपा के तनवीर खाँ ने अपने घर में लगाया तिरंगा
प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर निवर्तमान सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने हर घर तिरंगा मुहिम का हिस्सा बनते हुए शहर के मोहल्ला महमंद जलाल नगर स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीयध्वज तिरंगा झन्डा लगाया।जिसके बाद तनवीर खाँ ने मोहल्ला तारीन जलाल नगर में अपने सपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर सपा कार्यकर्ताओं के घर भी तिरंगा लगवाया।
इस मौके पर नि.सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज़, फैसल,जिला सचिव, रवि प्रकाश वर्मा, हाजी सैफ रजा,शैलेंद्र पांडे, तालिब खां, अय्यूब कुरैशी, विकास यादव,शादान,इमरान खां,जितेंद्र वाजपेई आदि सपाई मौजूद रहे।

Comments