हरदोई में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले, गांव सील
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 12 May, 2020 03:29
- 5920

Prakash prabhaw news
हरदोई में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले, गांव सील
रिपोर्ट अरविन्द मौर्या
हरदोई। महाराष्ट्र से हरदोई आये दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में बजी खतरे की घंटी, मुंबई से आए मजदूरों की जांच में दो लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई।
एक मरीज बिलग्राम क्षेत्र के दिवाली गांव का है तो दूसरा माधौगंज क्षेत्र के मटियामऊ का। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने की पुष्टि। महाराष्ट्र से कन्नौज आये थे दोनों, संदिग्ध मिलने पर कन्नौज प्रशासन ने जांच को भेजा था सैम्पल। कन्नौज प्रशासन ने बिना कोरन्टीन किये हरदोई घर भेज दिया था दोनों को। जिला प्रशासन ने दोनों क्षेत्र के गांवों को किया सील
Comments