IBYNM UP ने नवरात्र पर कन्या पूजन को "शक्ति पूजन" के रूप में मनाया
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 26 March, 2026 20:25
- 47

PPN NEWS
नवरात्र पर कन्या पूजन को शक्ति पूजन के रूप में मनाया गया
लखनऊ, संवाददाता। नवरात्र के पावन पर्व पर अधिकांश भक्तगण एवं परिवारों में कन्या पूजन का कार्यक्रम कर कन्याओं को भोजन एवं दान करते है। इसी क्रम में इंडियन बोर्ड ऑफ योगा एण्ड नेचुरोपैथिक मेडिसीन नई दिल्ली की प्रदेश इकाई द्वारा कन्याओं का पूजन ‘‘शक्ति पूजन’’ के रूप में आयोजित किया गया।
हुसैनगंज स्थित कार्यालय पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजेश दीक्षित का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर कन्याओं को पठन-पाठन एवं पैकेट बंद भोजन की साम्रगी वितरित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दीक्षित ने सभी कन्याओं एवं उनके अभिभावकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि यह पूजन मात्र एक परम्परा ही नहीं हमारे संस्कारों के अनुसार यह पूजन कन्याओं में निहित स्त्री शक्ति को पहचानने के लिए किया जाता है इसी कारणवश ट्रस्ट द्वारा आज कन्या पूजन को हमने ‘शक्ति पूजन’ का नाम दिया है।
इंडियन बोर्ड ऑफ योगा एण्ड नेचुरोपैथिक मेडिसीन की प्रदेश महासचिव कविता एवं कोषाध्यक्ष नीता देवी द्वारा सारी कन्याओं के पैर पखारकर, माथे पर कुमकुम-अक्षत का तिलक लगाकर आरती की एवं आर्शिवाद लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजेश दीक्षित, सचिव विकास शुक्ला, अजय कुमार वर्मा, सत्येन्द्र पटेल, नीरज द्विवेदी, डा. सुरेश सिंह, डा. शर्मा, ओम नारायण श्रीवास्तव, मो. रईस समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे। अंत मे प्रदेश अध्यक्ष पीयूष कुमार द्विवेदी द्वारा सम्बोधन में सभी को धन्यवाद देते हुये कहा कि धर्मग्रंथ और पुराणों के अनुसार, पृथ्वी पर जब-जब अधर्म और अत्याचार बढ़ा है तब देवी शक्ति ने अलग-अलग रूपों में अवतार लेकर असुरों का नाश किया है।
माना जाता है कि, छोटी कन्याओं में साक्षात देवी दुर्गा का वास होता है। इसलिए जब भी घर पर कन्या का जन्म होता है तो कहा जाता कि, देवी का घर पर आगमन हुआ है। नवरात्रि पर कन्या पूजन का अनुष्ठान इस पर भी जोर देता है कि, महिलाएं शक्ति का प्रतीक हैं और समाज में सम्मान व पूजा की पात्र हैं।

Comments