महानगर में दर्दनाक हादसा: स्कूल का लोहे का गेट गिरने से 8 वर्षीय मासूम की मौत

महानगर में दर्दनाक हादसा: स्कूल का लोहे का गेट गिरने से 8 वर्षीय मासूम की मौत

महानगर में दर्दनाक हादसा: स्कूल का लोहे का गेट गिरने से 8 वर्षीय मासूम की मौत

​दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग परिसर में लगे लोहे के गेट की चपेट में आने से मासूम ने गंवाया दम।

मामा के घर आए बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम, पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी।

लखनऊ। शनिवार को थाना महानगर क्षेत्रान्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग परिसर स्थित बचपन डे-केयर दृष्टिबाधित बच्चों के विद्यालय भवन में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। समय लगभग सुबह 09:00 बजे से 09:30 बजे के मध्य पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि विद्यालय परिसर में एक बच्चे के ऊपर लोहे का भारी-भरकम गेट गिर गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जेबीटीसी कैम्पस में निवास करने वाले और रिक्शा चलाने का कार्य करने वाले राहुल कश्यप पुत्र अशोक कश्यप का भांजा शिवा कश्यप पुत्र विक्रम कश्यप उम्र लगभग 08 वर्ष अपने मामा के यहां आया हुआ था।

​शनिवार सुबह मासूम शिवा कश्यप विद्यालय परिसर में लगे झूले पर झूलने के लिए गया था। इसी दौरान जब वह भवन परिसर से बाहर निकल रहा था, तभी वहां लगा लोहे का मुख्य गेट अचानक उखड़कर उसके ऊपर गिर गया। गेट की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही थाना महानगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की गई।

​गंभीर रूप से घायल बालक को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पंचनामा भरने और अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के संबंध में सभी आवश्यक तथ्यों और कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *