जहरीले जंतु के काटने से हुई थी किशोर की मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 26 October, 2024 15:10
- 546

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
मृतक किशोर के परिवार से समाजसेवी नवीन मिश्रा ने मिलकर की आर्थिक मदद, सरकारी मदद, बच्चों की शिक्षा में मदद का दिलाया भरोसा
जहरीले जंतु के काटने से हुई थी किशोर की मौत
रिपोर्ट - सुरेन्द्र शुक्ल
निगोहां। निगोहां के अघाईया गांव में चारपाई पर सो रहे 7 वीं के छात्र को एक जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई थी। वहीं शुक्रवार को समाजसेवी नवीन मिश्रा ने म्रतक के घर पहुचंकर आर्थिक मदद के साथ अन्य सरकारी सहायता दिलाये जाने के साथ बच्चो की पढ़ाई में भी मदद का भरोसा दिलाया।
ध्यान रहे कि अघाईया निवासी किसान मायाराम के अनुसार उसका बेटा सुभाष (13) गांव के बेसिक विद्यालय में कक्षा 7 का छात्र था। बुधवार रात
खाना खाने के बाद सुभाष सो रहा था तभी अचानक रात 11 बजे उल्टी हुई तो सुभाष की हालत बिगड़ गई तो वह कुछ बता नहीं पाया, जिसके बाद परिवारीजनों को आशंका हुई और चारपाई पर लगे बिस्तर को पलटा तो उसके अंदर छिपकली की प्रजाति का जीव निकला तो
परिवारीजन सीएचसी बछरांवा लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। मौत खबर सुन घर मे कोहराम मच गया।
वहीं शुक्रवार को समाजसेवी लालपुर निवासी नवीन मिश्रा ने मृतक के घर पहुँचकर आर्थिक मदद के साथ अन्य सरकारी सहायता दिलाये जाने के साथ बच्चो की पढ़ाई में भी मदद का भरोसा दिलाया।

Comments