अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्रों समर्थन के समर्थन में उतरे
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 July, 2026 15:41
- 93

PPN NEWS
नई दिल्ली:
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 47 दिनों से छात्रों, युवाओं और अभिभावकों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इस आंदोलन को गति देने और प्रदर्शनकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए 'बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी अपनी पूरी केंद्रीय और जिला स्तरीय टीम के साथ जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके से मुलाकात कर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
मीडिया से रूबरू होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों, महिलाओं और अभिभावकों पर लाठीचार्ज करना और महिलाओं के साथ अभद्रता करना बेहद निंदनीय है, जिसका अम्बेडकर वाहिनी पुरजोर विरोध करती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़कों पर देश का भविष्य (युवा और छात्र) पिट रहा है, भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है, लेकिन संवेदनहीनता की पराकाष्ठा यह है कि भाजपा का कोई भी प्रतिनिधि अब तक प्रदर्शनकारियों से सुध लेने नहीं पहुंचा है।
संगठन के कई दिग्गज रहे मौजूद इस दौरान अमर चौधरी के साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) फ़ैज़ अहमद, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) नकी जैदी, दिल्ली साउथ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, प्रयागराज के जिला अध्यक्ष पंकज यादव, और हरदोई के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार समेत कई राज्यों व जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि अम्बेडकर वाहिनी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Comments