केजीएमयू ने उठाई मरीज को उसके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 7 May, 2026 14:41
- 296

PPN NEWS
अमित श्रीवास्तव/ ब्यूरो चीफ
यह मरीज जिसकी उम्र लगभग 16 साल है। यह दिनाँक 7-8-25 को बाराबंकी में ट्रेन से गिर गए थे और वहां से लखनऊ के केजीएमयू में 7 अगस्त 2025 को लाकर भर्ती किए गए थे। उनके सिर में चोट थी, 8 अगस्त 2025 को इनका ऑपरेशन किया गया। अभी यह ठीक से बोल नहीं पाते। यह शताब्दी फेस टू के पंचम तल पर न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती है। कृपया इनकी फोटो पूरे उत्तर प्रदेश में, खास तौर पर बाराबंकी के आस पास,सोशल मीडिया में इस खबर को प्रचारित करें कि उनके परिवार वाले इन्हें ढूंढ सकें और अपने साथ ले जा सके।
बहुत आवश्यक होने पर शताब्दी के सोशल सर्विस ऑफिसर अश्विनी जी से उनके मोबाइल नंबर +919532962812,+917007326180 पर संपर्क किया जा सकता है।
Comments