सय्यद हामिद स्कूल में लिटरेरी फेस्ट का हुआ शानदार समापन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 17 May, 2026 15:56
- 67

PPN NEWS
सप्ताह भर चले उत्सव में छात्रों ने दिखाया रचनात्मक हुनर
रिपोर्ट अज़मत उल्लाह ख़ान
अलीगढ़: सय्यद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एएमयू में प्रधानाचार्य महोदय के प्रतिनिधित्व में आयोजित स्कूल लिटरेरी फेस्ट का शुक्रवार, 16 मई 2026 को भव्य समापन हुआ। 11 मई से शुरू हुआ यह साहित्यिक उत्सव जोश, क्रिएटिविटी और टैलेंट से भरपूर रहा।
समापन समारोह का आगाज पवित्र कुरान की आयतों के पाठ से हुआ, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक और सम्मानजनक बन गया
फेस्ट में निबंध, भाषण, डिबेट और भाषा प्रवीणता जैसी दिलचस्प प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों की प्रतिभा को मंच मिला। वही
प्रिंसिपल मिस्टर सबाहुद्दीन साहब ने मुख्य अतिथि प्रो0 नौशाद साहब, विशिष्ट अतिथि प्रो0 मौहम्मद आज़म खान साहब तथा डॉ0 अब्दुल क़दीर साहब का स्वागत किया। पर्यावरण के प्रतीक के रूप में सभी मेहमानों को पौधे भेंट किए गए।
डॉ0 सादिया नासिर ने पूरे सप्ताह हुई गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। स्पीच कॉम्पिटिशन के विजेताओं ने मंच से अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। प्रो0 नौशाद साहब, प्रो0 मौहम्मद आज़म खान एवं डॉ0 अब्दुर क़दीर ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "लिटरेरी एक्टिविटीज़ कॉन्फिडेंस, एक्सप्रेशन और बौद्धिक विकास की नींव हैं।" सभी ने छात्रों के जोश की तारीफ की। भव्य समारोह में सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस फेस्ट ने स्कूल के समग्र विकास और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के संकल्प को मजबूत किया। इस दौरान
वाइस प्रिंसिपल अशद जमाल नदवी ने मेहमानों, ऑर्गनाइज़िंग टीम डॉ0 शहज़ाद अहमद सिद्दीकी, रायना रज़ा, डॉ0 ग़ज़ाला राशिद, डॉ0 मोहम्मद अबीर उद्दीन, समर इक़बाल, अब्दुल्लाह उस्मान, डॉ0 नौशाद नजीब, नजफ, डॉ0 मारूफ, नसरीन जहां, श्रीमती फरहत खुर्शीद रिजवी, ऐमन फहीम, रय्यन, उज़्मा हाशमी, अलविना, डॉ0 इफत, आयेशा इमरान और सभी छात्रों का आभार जताया। इस मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments