मुरादाबाद जिला प्रशासन की तरफ से गरीबों को पहुंच रहा है राशन।।
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 27 April, 2020 19:41
- 3008

Prakash prabhaw news
रिपोर्टर- आलम वारसी
मुरादाबाद जिला प्रशासन की तरफ से गरीबों को पहुंच रहा है राशन।।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से मुरादाबाद में लोक डाउन चल रहा है लोक डाउन में गरीब व जरूरतमंदों को किसी प्रकार की कोई परेशानी व दिक्कत ना हो उसको लेकर प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है ताकि जरूरतमंदों तक जरूरत का सामान व राशन पहुंच सके इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत चक्कर की मिलक पर प्रशासन के आदेश अनुसार चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों को चिन्हित कर लेखपाल द्वारा राशन बांटा गया लेखपाल नवीन प्रताप ने बताया कि प्रशासन के आदेश अनुसार हम लोगों द्वारा 1 दिन में 100 लोगों को राशन बांटा जा रहा है इसी कड़ी में कैंप चौकी के पास 23 जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा गया और आगे भी यह राशन लगातार दिया जा रहा है।
इस मौके पर लेखपाल नवीन प्रताप कैंप चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार एसआई प्रवीण कुमार एसआई मतीन खान व पुलिस टीम उपस्थित रही।
Comments