ठाकुरगंज पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टला।
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 25 April, 2020 02:33
- 3300

Prakash prabhaw news
रिपोर्टर-सुफियान
लखनऊ
ठाकुरगंज पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टला।
दिमागी सन्तुलन खोया हुआ युवक अपने घर से एक्टिवा लेकर हुआ रफूचक्कर। युवक के एक्टिवा लेकर घर से भाग जाने पर परिवार में मचा कोहराम। परिवार वालो ने तत्काल पुलिस को दी सूचना। ठाकुरगंज की सड़कों पर काफी देर तक तेज़ रफ़्तार एक्टिवा चला कर दे रहा था बडी अनहोनी को दावत। बालागंज, दुबग्गा, तहसीनगंज बैरिकेटिंग से काफी स्पीड में पुलिस को धुधकारता हुआ चलाता रहा तेज़ रफ्तार में एक्टिवा। सिपाही अरविंद यादव, वा बिजेंद्र कुमार ने सूचना का संज्ञान लेकर आधे घण्टे में युवक को क्षेत्र में पीछा करके दबोचा। अपनी सतर्कता दिखाते हुए दोनों सिपाही ने कड़ी मशक्कत से युवक को सही सलामत एक्टिवा से पकड़ कर बड़ी अनहोनी होने से रोका। युवक के मिलने के बाद परिवार वालो ने ठाकुरगंज पुलिस वा दोनों सिपाहियों को दिया धन्यवाद।
Comments