आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला ग्राम संगठन का गठन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 July, 2020 05:09
- 2813

Prakash prabhaw news
आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला ग्राम संगठन का गठन
मोहनलालगंज
शशांक मिश्रा
मोहनलाल गंज, लखनऊ। तहसील मोहनलाल गंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कमालपुर विचलिका में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला ग्राम संगठन का गठन सीनियर सी आर पी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय महिला ग्राम संगठन के उद्घाटन अवसर पर ग्राम प्रधान ब्रजपाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी शकील अहमद, ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेन्द्र वर्मा, जिला मिशन प्रबन्धक अम्बेश सिंह, ब्लाक मिशन प्रबंधक दिवाकर वर्मा उपस्तिथ रहे। साथ ही राष्ट्रीय महिला ग्राम संगठन के पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताते हुए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सम्बंध में ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार अपना करके कैसे अपनी आजीविका सुदृढ़ की जा सके।

Comments