ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के प्रयासों से दोहरीघाट-ओड़िहार मेमू सेवा को मिली गति

ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के प्रयासों से दोहरीघाट-ओड़िहार मेमू सेवा को मिली गति

ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के प्रयासों से दोहरीघाट-ओड़िहार मेमू सेवा को मिली गति

पूर्वांचल के लाखों लोगों के लिए सुगम और किफायती आवागमन का मार्ग होगा प्रशस्त।

व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के निरंतर और प्रभावी प्रयासों से दोहरीघाट-ओड़िहार के मध्य प्रस्तावित मेमू ट्रेन सेवा अब धरातल पर उतरने को तैयार है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करने के लिए मंत्री ए. के. शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई है। शुक्रवार की रात्रि मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान उन्होंने दोहरीघाट रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां चल रही व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

​इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के सहयोग से दोहरीघाट से कटिहार तक मेमू ट्रेन संचालन की घोषणा संभव हो पाई है, जो पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस परियोजना को क्षेत्रीय संतुलित विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

​मंत्री ए. के. शर्मा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस सेवा के शुरू होने से आमजन को सुलभ और सस्ता परिवहन उपलब्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में मौजूद स्थानीय नागरिकों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों में इस नई रेल सेवा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *