NE रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडलमंत्री ने महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

NE रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडलमंत्री ने महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

PPN NEWS

NE रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडलमंत्री ने महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा।                           


अमित श्रीवास्तव/ब्यूरो चीफ

महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरणवरक के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लखनऊ में प्रथम आगमन पर एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडलमंत्री राकेश चंद्र वर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ उनका  स्वागत किया साथ ही 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

जिसमें कर्मचारियों की कमी को पूर्ण करने के लिए नई भर्ती की मांग, जीडीसी की भर्ती बहाली, एलडीसी में सभी विभागों को समाहित करना, पूल वाइज नए आवासों का निर्माण, माता-पिता के लिए पास मेडिकल सुविधा, शीतकालीन पेट्रोलिंग 12 किलोमीटर कराया जाना, 12 घंटे के ड्यूटी रोस्टर पर 2 दिन का विश्राम प्रदान करना, की गई रात ड्यूटी के सापेक्ष पूर्ण रात ड्यूटी भत्ता भुगतान करना तथा कार्य स्थल पर आते तथा जाते समय कोई दुर्घटना के सापेक्ष मृत्यु ऑन ड्यूटी तथा हर्ट ऑन ड्यूटी मानकर तत्संबंधी सुविधाएं प्रदान करना आदि मांगे प्रमुख रहीं।


इस अवसर पर यूनियन द्वारा महिला लोको पायलट मोनिका गौतम के हाथों बुके प्रदान करवा कर नई पहल अपनाई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता सहायक मंडल मंत्री विनय कुमार संयुक्त मंडल मंत्री बृजेश पांडे शाखा सचिव मनीष श्रीवास्तव मनोज मिश्रा ओमप्रकाश अवधेश सरोज अंकित गिरी चंद्रशेखर सत्येंद्र कुमार महेंद्र पाल चौधरी प्रफुल्ल कुमार पटेल राजीव पटेल संदीप वर्मा आदि साथी उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *