मुख्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में बोले प्रधानमंत्री
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 12 April, 2020 00:55
- 5259

Prakash prabhaw news
रिपोर्टर-सुरेंद्र शुक्ला
नयी दिल्ली-
मुख्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में बोले प्रधानमंत्री
लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था- जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो प्रारम्भ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत आवश्यक है।
देश के अधिकतर लोगों ने इस बात को समझा और घरों में रहकर अपना दायित्व भी निभाया। हम सभी ने भी इसी मंत्र पर चलते हुए देशवासियों की जिंदगी बचाने का प्रयास किया-PM
अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है: PM
जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी: PM
Comments