भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का निगोहां में हुआ भव्य स्वागत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 August, 2026 08:47
- 56

रिपोर्ट , सुरेंद्र शुक्ला
(भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर 21किलो लड्डुओ से बना केक काटा)
(भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री व प्रधान अभय कान्त दीक्षित ने कार्यकर्ताओ संग किया प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत)
मोहनलालगंज।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का शुक्रवार को प्रतापगढ़ जाते समय निगोहां कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के पूर्व जिलामंत्री एवं प्रधान अभय कान्त दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा अपने जन्मदिन के अवसर पर गृह जनपद प्रतापगढ़ जा रहे थे। इस दौरान निगोहां में कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाते हुए 21 किलो लड्डुओं का केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा समर्थकों और युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।स्वागत से अभिभूत डॉ. रोहित मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है।
उन्होंने युवाओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा,"भाजपा और भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। हम सब मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। अभय कान्त दीक्षित जैसे समर्पित कार्यकर्ता संगठन की पूंजी हैं। हम सभी मिलकर अपने साथी अभय कान्त को बड़ा नेता बनाएंगे।
"उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य लगातार किया जा रहा है तथा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेयी, भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, प्रधान नीरज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि आई.पी. सिंह, पूर्व प्रधान चंदन सिंह, प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी, मायाराम त्रिपाठी,काका तिवारी,मनीष चौधरी, ताहिर, शकील,नितिन बाजपेयी,अर्पित मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments