केजीएमयू में साइटोजेनेटिक्स की नई तकनीक के बारे में चल रही है अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एवं वर्कशॉप
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 10 February, 2023 17:28
- 2975

PPN NEWS
Lucknow
केजीएमयू में साइटोजेनेटिक्स की नई तकनीक के बारे में चल रही है अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एवं वर्कशॉप
साइटोजेनेटिक्स लैब सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च द्वारा पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एवं वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन 40 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में भाग लिया। प्रतिभागियों में एनाटॉमी, फार्मोकोलॉजी, पैथोलॉजी (केजीएमयू) एवम लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग का प्रतिनिधित्व रहा।
आज के दिन साइटोजेनेटिक्स की नई तकनीक के बारे में बताया गया जैसे कि गुणसूत्र का मूल्यांकन और microarray।
यह ट्रेनिंग साइटोजेनेटिक्स लैब में दी गई। जिसका विवरण इंसाइज प्राइवेट लिमिटेड (निकॉन) की तरफ से मनशेर और अजॉय द्वारा प्रदान किया गया।
ललित जी ने प्रतिभागियों को माइक्रोस्कोप के तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान की। इसका उपयोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के निदान में किया जाता है।
ऊषा पानी ग्रही प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक्स मेडिसन चंडीगढ़ और डॉ फ्रेनी शेठ डायरेक्टर इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन जेनेटिक्स अहमदाबाद आज के प्रमुख विशेषज्ञ रहे।

Comments