सपा नेताओं ने किसानों के नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 30 May, 2020 01:55
- 3367

Prakash prabhaw news
सपा नेताओं ने किसानों के नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट अरविन्द मौर्या
हरदोई ।समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव संजय कश्यप, समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, नि0 जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी ने आजीवन किसानों, दलितों तथा समाज के कमजोर लोगों की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए संघर्ष किया। गांव, खेती और किसान उनकी प्राथमिकता थी। केन्द्रीय वित्तमंत्री के रूप में उन्होंने सत्ता का रूख शहर से गांव की ओर मोड़ने का प्रयास किया था। किसानों का उनसे बड़ा कोई दूसरा हितैषी नहीं रहा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जेल भी गए। ऐसी महान हस्ती को हम सब हमेशा याद करते हैं।

Comments