शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट के सर्वेंट रूम में 19 वर्षीय युवती ने लगाया फंदा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गहनता से की जा रही है जांच

हजरतगंज लखनऊ। गुरुवार को थाना हजरतगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट की निवासी प्रियंका शुक्ला, पत्नी मनोज शुक्ला ने पुलिस को सूचित किया कि उनके यहां घरेलू सहायक (मेड) के रूप में कार्य करने वाली प्रिया, पुत्री हरिराम, निवासी अकबरपुर बाजार, थाना माल, जनपद लखनऊ ने आवास के सर्वेंट रूम में दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

​सूचना मिलते ही हजरतगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर शव परीक्षण की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

​घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के संबंध में उपलब्ध सभी तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर हर संभावित पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में घटनास्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और पुलिस मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई को पूरा करने में जुटी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *