स्वतंत्रता दिवस पर श्री राघव सेवा ट्रस्ट द्वारा ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण समारोह आयोजित
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 16 August, 2026 16:28
- 68

स्वतंत्रता दिवस पर श्री राघव सेवा ट्रस्ट द्वारा ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण समारोह आयोजित
अमित श्रीवास्तव/ब्यूरो चीफ
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री राघव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आज ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण समारोह का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय सह संयोजक गंगा समग्र अवध प्रान्त व पूर्व पार्षद अनुराग पाण्डेय जी, विशिष्ट अतिथि श्री विनीत शुक्ला (बीनू जी), संरक्षक आचार्य अवधेश अवस्थी जी तथा अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र पाण्डेय जी के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
"स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से प्राप्त हुई है। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।"
इस अवसर पर अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है।
समारोह में राघव सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्र की सेवा, समाज के उत्थान तथा भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” एवं “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया ।
Comments