LPC जापलिंग रोड में अंतर सदन स्पेल बी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 May, 2026 15:55
- 34

PPN NEWS
लखनऊ
दि लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट की जापलिंग रोड शाखा में अंतर सदन स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
प्रतियोगिताएं तो अनेक प्रकार की होती हैं लेकिन कठिन से कठिन शब्दों की स्पेलिंग बताने की स्पर्धा अपने आप में अनूठी है । स्पेल बी शब्दों की प्रतियोगिता है जहां प्रतियोगी, आमतौर पर बच्चों से अंग्रेजी शब्दों की वर्तनी पूछी जाती है।
प्रतियोगिता में कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रत्येक सदन से चार-चार छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में चार राउंड रखे गए थे। पहला राउंड स्पेल द वर्ड था । दूसरा राउंड अनस्क्रैंबल द लेटर था। इसमें छात्रों को अक्षरों से शब्द बनाने के लिए दिया गया। तीसरा राउंड पिक्चर राउंड था ।इसमें बच्चों को चित्र दिखाकर शब्द व स्पेलिंग बताने को कहा गया। चौथा व अंतिम राउंड रैपिड फायर राउंड था। इसमें बिना समय दिए हुए छात्रों से शब्द की स्पेलिंग बताने को कहा गया।
सभी छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और अंत में रूबी सदन विजयी हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान प्राप्त किया व इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास उत्साह साहस व लगन का संचार होता है।
कार्यक्रम के अंत में संयुक्त निदेशिका फारेहा खान ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनकी प्रशंसा की।

Comments