मंडी के अंदर फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में उतरे आढ़ती, सचिव ने दिया समर्थन

मंडी के अंदर फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में उतरे आढ़ती, सचिव ने दिया समर्थन

मंडी के अंदर फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में उतरे आढ़ती, सचिव ने दिया समर्थन

मंडी के भीतर फ्लाईओवर निर्माण का आढ़तियों ने किया पुरजोर विरोध, सचिव बोले नहीं देंगे एनओसी।

जाम से मुक्ति के लिए गेट नंबर 5 से होगी वाहनों की निकासी, 250 आढ़तियों को जल्द मिलेंगी दुकानें।

लखनऊ। शनिवार को दुबग्गा स्थित फल व सब्जी मंडी के भीतर से प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण के खिलाफ आढ़तियों ने मंडी सचिव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आढ़तियों ने फ्लाईओवर निर्माण का कड़ा विरोध करते हुए गेट नंबर 5 से वाहनों की निकासी और नई दुकानों के निर्माण समेत कई प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखीं। आढ़तियों की चिंताओं को देखते हुए मंडी सचिव सुभाष सिंह ने फ्लाईओवर निर्माण के विरोध का पूर्ण समर्थन किया और आढ़तियों को आश्वस्त किया कि मंडी समिति इस निर्माण कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं करेगी। उन्होंने आढ़तियों की अन्य जायज मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया।

​गौरतलब है कि दुबग्गा क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा एक फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित किया गया है, जिसका रूट दुबग्गा मंडी के अंदर से होकर तय हुआ है। इसी रूट का मंडी के तमाम व्यापारी और आढ़ती लगातार विरोध कर रहे हैं। शनिवार को हुई बैठक के दौरान हरदोई रोड पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए मंडी के गेट नंबर 2 को बंद करने तथा वाहनों की सुरक्षित निकासी के लिए गेट नंबर 5 को खोलने पर आपसी सहमति बन गई है। इसके साथ ही, मंडी विस्तार के तहत 250 लाइसेंसधारी आढ़तियों को दुकानें आवंटित करने के मुद्दे पर मंडी सचिव ने कहा कि जल्द ही जमीन का सर्वे कराकर नई दुकानों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

​बैठक के दौरान आढ़ती अजय सिंह, मयंक यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दुबग्गा चौराहे पर लगने वाले जाम का ठीकरा हमेशा मंडी के सिर फोड़ा जाता है, जबकि वास्तविकता यह है कि मंडी के बाहर लगने वाले जाम को नियंत्रित करना पूरी तरह स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है। आढ़तियों ने स्पष्ट किया कि आंतरिक व्यवस्था को सुधारने के लिए मंडी के अंदर ई-रिक्शा के संचालन पर पहले ही पूरी तरह रोक लगाई जा चुकी है और वे हरदोई रोड पर खुलने वाले मंडी के गेट नंबर 1 व गेट नंबर 2 दोनों को बंद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस अहम बैठक में सलमान राइनी, मोहम्मद अयूब, नवजोत सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय आढ़ती और व्यापारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *