गोसाईगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत, मोटरसाइकिल समेत गड्ढे में गिरा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 6 July, 2026 20:56
- 72

गोसाईगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत, मोटरसाइकिल समेत गड्ढे में गिरा
अनियंत्रित मोटरसाइकिल गड्ढे में पलटी, युवक की मौके पर ही मौत।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गोसाईंगंज। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना ग्राम पंचसरा के पास की है, जहां पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अपनी मोटरसाइकिल के नीचे सड़क किनारे बने गड्ढे में दबा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
मृतक की पहचान विनीत कुमार पुत्र कमलेश निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना सिधौली, जिला सीतापुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिर गई, जिससे युवक उसके नीचे दब गया और उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए शव का पंचनामा भर दिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments