जब ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि एक युवक की बोगी में ही हो गई मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 10 May, 2020 00:00
- 6066

Prakash prabhaw news
रिपोर्टर-शादाब आलम
लखनऊ एक्सक्लूसिव
जब ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि एक युवक की बोगी में ही हो गई मौत
ट्रेन की एक बोगी में लोगों के चेहरे पर साफ दिखी दहशत लॉक डाउन के कारण दूसरी जगह पर फंसे लोगों को वापस लाने का काम योगी सरकार कर रही है। आज दोपहर लोगों को लेकर पहुंची ट्रेन चारबाग। चारबाग पहुंचने पर पता चला कि एक युवक की बोगी में ही हो गई मौत, इस बात की सूचना ट्रेन में दूसरे लोगों को हुई लोग हुए निराश घर पहुंचने से पहले ही एक युवक ने ट्रेन में तोड़ दिया दम, किसी को नहीं पता कि युवक की कैसे हुई मौत चारबाग रेलवे स्टेशन पर युवक के शव को स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया। युवक के बारे में किसी को कोई नहीं है जानकारी, युवक कहां से आ रहा था और कहां को जाना था। युवक के शव को देखकर रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, ट्रेन में साथी यात्री की मौत होने पर यात्रियों के चेहरे पर दिखी दहशत बड़ी हसरत लेकर चढ़ा होगा युवक अपनो से होगी मुलाकात घर पहुचने से पहले ही मौत ने युवक को अपनी आगोश में ले लिया
Comments