तेज धूप मे रोजा रख कर प्रवासी मजदूरों जरूरत मंदो को खाना खिलाने वाले युवाओ को विधायक ने पुष्प वर्षा कर दिया सम्मान
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 24 May, 2020 03:20
- 4694

Prakash Prabhaw News
तेज धूप मे रोजा रख कर प्रवासी मजदूरों जरूरत मंदो को खाना खिलाने वाले युवाओ को विधायक ने पुष्प वर्षा कर दिया सम्मान
आरिफ मंसूरी, विशेष संवादाता
लखनऊ निगोहां। कोरोना महामारी में लॉक डाउन के बाद से लगातार निगोहां गांव के 2 दर्जन से अधिक मुस्लिम युवाओं द्वारा रोजा रखकर
भूंखे प्यासे मजदूरों व बाहर से आ रहे प्रवासियों को खाना- पानी देकर उनका पेट भर रही है। युवाओ के इस कार्य को देखते हुए हर कोई उनकी सरहना कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विधायक मोहनलालगंज अम्बरीष पुष्कर इन दो दर्जन कोरोना वारियर्स पर पुष्प वर्षा और तालियां बजाकर उनका सम्मान किया।
तेज धूप में रोजा रखकर दूसरों का पेट भर रहे इन युवाओ की सरहना की और फिर सभी के साथ बसों और ट्रक आदि वाहनो से आ रहे प्रवाशियो को रोक -रोक कर प्रवाशियो को उन्हें लंच पैकेट ,फल और पानी दिया।
वहीं कोरोना वॉरियर्स में आरिफ, रफीक, एजाज, मुशीर खां, अकील, आरिफ इदरीसी, आमिर, फरीद, लाला, अनीस, शेरू, पप्पू, रहमान, पिंटू, करन सहित दो दर्जन लोग मौजूद थे। साथ ही रमेश राही हरिशंकर मौजूद रहें।
Comments