लकड़ी कटान में हुई लापरवाही ने ली जान, थाने में 12 नामजद

लकड़ी कटान में हुई लापरवाही ने ली जान, थाने में 12 नामजद

लकड़ी कटान में हुई लापरवाही ने ली जान, थाने में 12 नामजद

मोहनलालगंज के धनवारा गांव में लकड़ी कटान के दौरान पेड़ गिरने से एक युवक की जान चली गई।

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहन लाल गंज। मोहनलालगंज क्षेत्र के धनवारा गांव में बीते रविवार सुबह करीब आठ बजे लकड़ी कटान के दौरान हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आरोप है कि ठेकेदारों और मजदूरों ने सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी करते हुए लापरवाही से पेड़ों की कटान करवाई, जिसकी वजह से पेड़ अचानक गिर पड़ा और मऊ गांव निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे को खोने के बाद पिता राजू ने खुद को संभालते हुए थाना मोहनलालगंज पहुंचकर पूरी घटना की तहरीर दी। उनका कहना था कि अगर कटान के दौरान थोड़ी भी सावधानी बरती गई होती तो उनके बेटे की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर लापरवाही से मौत का कारण बनने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में करोरा निवासी जसीम, मऊ निवासी बग्गड़, इरफान, तारिब, समसाद, सगीर व मुन्ना, करोरा निवासी आशीष तिवारी, दीवानगंज निवासी आशीष वर्मा, माधोखेड़ा निवासी बलवीर और मऊ निवासी कलीम समेत कुछ अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि कटान के दौरान किन-किन नियमों की अनदेखी की गई और हादसे के लिए वास्तव में कौन-कौन जिम्मेदार है। जांच पूरी होने के बाद ही तय होगा कि किसकी लापरवाही सबसे ज्यादा घातक साबित हुई। फिलहाल पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *