दो कुन्टल अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- Posted By: Sarvare Alam
- राज्य
- Updated: 16 October, 2025 22:29
- 4050

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
सुल्तानपुर घोष-फतेहपुर। फतेहपुर जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुल्तानपुर घोष पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे से एक आरोपी को दो कुन्टल बारूद से निर्मित विभिन्न ब्रांडों के अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई 15 अक्टूबर को सुबह करीब 10:10 बजे की गई, जब सघन चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे से गुरुशरण अग्रहरि उर्फ मुन्ना, पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल अग्रहरि (उम्र लगभग 48 वर्ष), को हिरासत में लिया गया। आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनका कुल वजन लगभग दो कुन्टल बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य दीपावली जैसे बड़े त्योहारों से पहले क्षेत्र में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना सुल्तानपुर घोष में मु.अ.सं. 188/2025, धारा 288 बीएनएस तथा 5/9-ख विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Comments