मिर्जापुर के हलिया में छेड़खानी का आरोपी दे रहा पीड़िता को धमकी
प्रकाश प्रभाव न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर
अमित कुमार सिंह
मिर्जापुर के हलिया में छेड़खानी का आरोपी दे रहा पीड़िता को धमकी
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के हलिया थाना के एक छेड़खानी के मामले में आरोपी पीड़िता को शिकायत न दर्ज कराने की धमकी दे रहा है जिस पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अजय कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई है ।
आपको बता दे की हलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया की आरोपी उसके पिता का दोस्त था उनके वजह से घर पर आया जाया करता था लेकिन उसकी नीयत गंदी थी हमारे साथ छेड़खानी करने लगा तो मैने उससे बात करनी बंद कर दी जिस वजह से वो मुझे परेशान करने लगा मैं मंदिर दर्शन करने गई थी तब उसने मेरे स्कूटी में धक्का मार दिया जिस वजह से मैं घायल हो गई और हॉस्पिटल में भर्ती होकर अपना इलाज करा रही हूं लेकिन यहां भी हमे धमकी मिल रही है आरोपी के खिलाफ 31 अगस्त 2021 को हलिया थाने में मार पीट की शिकायत भी दर्ज कराई गई है पीड़िता ने बताया की आरोपी हमे बदनाम करने की धमकी देता है और कहता है की अगर कही शिकायत की तो तुम्हे और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा हमारी फोटो लेकर कहता है की गंदी वीडियो बनाकर वायरल कर दूंगा अब जब पीड़िता को ज्यादा परेशानी होने लगी तो पीड़िता अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अजय कुमार सिंह के पास पहुंची है और अपना लिखित शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।


Comments