क्वारंटीन सेन्टरों पर काढ़ा वितरण व पीने से शरीर की बढ़ती है प्रतिरोधात्मक क्षमता : डा0 अरूण
- Posted By: Abhishek Bajpai
- राज्य
- Updated: 1 May, 2020 23:46
- 4498

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
क्वारंटीन सेन्टरों पर काढ़ा वितरण व पीने से शरीर की बढ़ती है प्रतिरोधात्मक क्षमता : डा0 अरूण
रायबरेली। कोरोना वायरस को कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय आयुवैदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 अरूण कुमार कुरील ने बताया कि रतापुर स्थिति फिरोजगांधी पालीटेक्निक, गोपाल शिशु विद्या मंन्दिर में उपस्थिति जनों को काढ़ा दिया गया तथा काढ़ा उपयोग विधि बताई इसके पीने से शरीर इम्यिनिटी बढ़ती है जिससे बिमारियां कम होती है। सभी लोग सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करे तथा शरीर इम्यिनिटी को बढ़ाने के लिए काढा पीये स्वस्थ रहे मस्त रहे। कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन किया जाना जरूरी है। आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज, एसजेएस स्कूल लालगंज, मॉडल पब्लिक स्कूल सलोन में बनाये गये क्वारंटीन सेन्टरों में योग शिविर का आयोजन प्रारम्भ कराया दिया गया है जो कि प्रतिदिन किया जाता है।
Comments