हरिजन एक्ट का मुकदमा पंजीकृत
- Posted By: Abhishek Bajpai
- राज्य
- Updated: 13 June, 2020 00:59
- 4013

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
हरिजन एक्ट का मुकदमा पंजीकृत
लालगंज रायबरेली। कस्बे के बाईपास रोड़ पर क्रेन ले जा रहे चालक व परिचालक की जमकर पिटाई की गई।गंभीर रूप से घायल दोनो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भिटौरा थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर निवासी लक्ष्मीशंकर सोनकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह खलासी अमरदीप सोनकर निवासी पूरे बाबा के साथ क्रेन ले कर जा रहा था जो एक पिकप में छू गई। इसी बात पर पिकप के चालक ने अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया और उन लोगो ने जमकर पिटाई की है। उसकी शिकायत पर शुभम सिंह व उसके चार साथियो के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित मारपीट की धारा मे मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से भी अजीतपुर निवासी शुभम सिंह ने लक्ष्मीसंकर व अमरदीप के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
Comments