जाकिर अली सगरा सुन्दर पुर व्यापार मंडल के पुनः अध्यक्ष बने,लोगों में खुशी

प्रतापगढ
10.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जाकिर अली सगरासुंदरपुर व्यापार मंडल के पुनः अध्यक्ष बने, लोगों में खुशी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सगरासुदरपुर के अध्यक्ष पद पर जाकिर अली की दोबारा ताजपोशी होने से व्यापारियों में प्रसन्नता देखी गयी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी ने शनिवार को बाजार में हुई व्यापारियों की आम बैठक में जाकिर अली के अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे व्यापारियों ने सर्वसम्माति अनुमोदन प्रदान किया। वही उपाध्यक्ष मो0 निजाम, महामंत्री संतोष जायसवाल व कोषाध्यक्ष कृपाशंकर जायसवाल का चयन किया गया। राजेन्द्र जायसवाल व मो0 इसरार तथा वरिष्ठ व्यापारी नेता सरदार इन्द्रजीत सिंह प्रान्तीय कार्यकारिणी के सदस्य चुने गये। नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के अध्यक्ष जाकिर अली कहा कि किसी भी कीमत पर बाजार के व्यापारियों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी ने व्यापारियों से एक जुटता का आह्वान किया। महामंत्री संजय सोनी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी । व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन से बाजार हाईमस्ट तथा जल निकासी के लिए नाली निर्माण एवं शुलभ काम्प्लेक्स की मांग भी की गयी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी व महामंत्री संजय सोनी का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर रामअजोर जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, साकिर अली, अजय कुमार मिश्र, सुजीत सोनी, अरूण यादव, फकरूल खान आदि रहे।
Comments