चिनहट में अधेड़ ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत
चिनहट में अधेड़ ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत
राजधानी के चिनहट इलाके में डिप्रेशन के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ही पिस्टल से जीवनलीला समाप्त की।
सूचना पर पहुँची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लखनऊ। रविवार को चिनहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिम सिटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब 54 वर्षीय जफर आजम ने अपने घर के भीतर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चिनहट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। लहूलुहान हालत में परिजन जफर आजम को तत्काल उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की शुरुआती जाँच में सामने आया है कि मृतक मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी थे और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव व अवसाद से जूझ रहे थे। घटनास्थल से पुलिस ने खून के नमूनों के साथ ही संबंधित पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है। साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा


Comments