गेहूँ क्रय केन्द्र रविवार को छोड़कर अन्य अवकाशों में भी खुलेंगे : डीएम
- Posted By: Abhishek Bajpai
- राज्य
- Updated: 16 May, 2020 01:59
- 3753

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
गेहूँ क्रय केन्द्र रविवार को छोड़कर अन्य अवकाशों में भी खुलेंगे : डीएम
रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने गेहूँ खरीद की लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए जिला खरीद अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 समस्त उप जिलाधिकारी एवं गेहूँ क्रय केन्द्रों एजेन्सी को निर्देश दिये है कि जनपद में कृषकों को गेहूँ विक्रय में सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत समस्त गेहूँ क्रय केन्द्र रविवार को छोड़कर राजपत्रित अवकाशों में भी अन्य कार्य दिवसों के भांति यथावत खुलेंगें एवं नियामानुसार कृषकों से गेहूँ क्रय करेंगे साथ ही भारतीय खाद्य निगम के समस्त डिपों भी अन्य कार्य दिवसों की भांति यथावत खुलेगे एवं गेहूँ की प्राप्ति आदि कार्य सुचारू रूप से करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नही होगी।
Comments