अमन शांति समिति का बड़ा फैसला - अमीर खालिद खान को मिली अहम जिम्मेदारी
अमन शांति समिति का बड़ा फैसला - अमीर खालिद खान को मिली अहम जिम्मेदारी
अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ
लखनऊ के फैज़ुल्ला गंज में स्थित किड्स वर्ल्ड स्कूल के प्रबंध कार्यालय में राजधानी की चर्चित सामाजिक संस्था अमन शान्ति समिति ने प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी अमीर ख़ालिद ख़ान को उनकी सामाजिक ख़िदमतात का एतराफ करते हुए उन्हें अमन शान्ति समिति के सभी पदाधिकारीयों की सहमति और मौजूदगी में सरक्षक के रूप में अमीर ख़ालिद ख़ान को नियुक्त किया और अंगवस्त्र नियुक्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मसूद जिलानी की उपस्तिथि में सम्मानित किया इस मौके पर बाराबंकी की सामाजिक संस्था सांझी विरासत के समाजसेवी परवेज़ अहमद, फैसल इबाद, सैफ मुख़्तार और मो. हारिस को अमन शान्ति समिति के संरक्षक अमीर ख़ालिद ख़ान और अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इस ख़ूबसूरत कार्यक्रम को जामिया उम्मुल मोमिनिन मैमूना अल इस्लामिया लिल्लबनात लखनऊ के पदाधिकारी अमीर ख़ालिद ख़ान के साथ मुफ़्ती जुनैद अहमद नदवी, सय्यद साबिर अली,अब्दुल हफ़ीज़ सय्यद अक़ील अहमद, उमर ख़ालिद ख़ान उस्मान ख़ालिद ख़ान, सय्यद हसन, अब्दुल क़ादिर नदवी ने आयोजित किया इस मौके पर अमीर ख़ालिद ख़ान ने कहा कि मैं संरक्षक पद को पूरी ईमानदारी और ज़िम्मेदारी के साथ निभाने की कोशिश करूंगा और अध्यक्ष इमरान कुरैशी से बात करके शिक्षा के क्षेत्र में जल्द ही अमन शान्ति समिति कार्य करेगी, इमरान कुरैशी ने अमीर ख़ालिद ख़ान का स्वागत करते हुए कहा की अमन शान्ति समिति बिना किसी भेदभाव के पिछले 15 वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से गंगा जमुनी तहज़ीब को बारकरार रखते हुए समाज की सेवा करती आ रही है, समिति के उपाध्यक्ष मुख़्तार अहमद ने कहा की अमन शान्ति समिति हमेशा सामाजिक सेवा के लिए तैयार है और जब जहाँ हमारी ज़रुरत हो हम आपके साथ हैं, मो.फुरकान ने संस्था के सरपरस्त अमीर ख़ालिद का स्वागत किया इस मौके पर अमीर ख़ालिद की पूरी टीम ने अमन शान्ति समिति के सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष मो. फुरकान, मुख़्तार अहमद, उपाध्यक्ष इसराइल कुरैशी, मो. अजमल, मो.रिज़वान, मो. मुदीर, रेहान अहमद, सलाहकार मो.दिलशाद, आमिर मुख़्तार, अमन शान्ति समिति के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रिज़वान कुरैशी, मो.गुफरान, अबुज़र, तनवीर, जमील मालिक, मो.उमैर, हनान्न, रेहान, चाँदमियाँ, अजय, शबाब नूर, मुजीब बेग शामिल रहे कार्यक्रम का समापन अमीर खालिद ख़ान ने आए हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए किया |


Comments