पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- Posted By: Sarvare Alam
- ताज़ा खबर
- Updated: 2 October, 2025 19:40
- 1333

फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू पुत्र सवनिया उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी ग्राम ऐझी, थाना असोथर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि वांछित चल रहे अभियुक्त जितेंद्र कुमार उर्फ कल्लू के विरुद्ध मुकदमा संख्या 172/25, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(1), और 87 के अंतर्गत मामला दर्ज था। वहीं पुलिस ने उसे अम्बापुर मोड़, कस्बा हथगांव जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव, मुख्य आरक्षी रामआसरे तथा आरक्षी नागेन्द्र यादव शामिल रहे।
वहीं पुलिस की माने तो क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, और इस गिरफ्तारी को उसी का हिस्सा बताया जा रहा है।

Comments