भाजपा की यात्रा नहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा की विदाई यात्रा है : सुनील सिंह
PPN NEWS
भाजपा की यात्रा नहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा की विदाई यात्रा है : सुनील सिंह
लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की आज की यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा की यात्रा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की विदाई यात्रा है।
सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और लोकतंत्र से जुड़े सवालों से परेशान है। जनता अब भाजपा सरकार से हिसाब मांग रही है। केवल यात्रा निकालने से जनता के सवाल खत्म नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है और आने वाले चुनाव में जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। भाजपा को अब यात्राओं के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

Comments