दो आरोपियों के खिलाफ दलित किशोरी से छेड़छाड़ का केस
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 25 May, 2020 04:21
- 3310

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार वर्मा
दो आरोपियों के खिलाफ दलित किशोरी से छेड़छाड़ का केस
लालगंज प्रतापगढ़। सीओ की फटकार पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दलित किशोरी से छेड़छाड़ तथा जांनलेवा धमकी को लेकर केस दर्ज किया है। कोतवाली के दीनानाथ निवासी लवकुश कोरी ने दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती पन्द्रह मई को रात्रि एक बजे उसकी पुत्री को बगल के गांव के भवरामबोझी के सर्वेश वर्मा तथा लल्लू ने फोन पर घर से बाहर बुलाया। आरोपियों ने किशोरी के घर से बाहर आते गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को घर में शिकायत करने पर जांनलेवा धमकी भी दी। शोर मचाते पीड़िता घर में घुसी तब आरोपी भाग निकले। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी किन्तु जांच के नाम पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आना-कानी कर रही थी। तब पीड़ित ने सीओ जगमोहन से मिलकर आपबीती सुनाई। सीओ की फटकार पर पुलिस ने शनिवार की रात आरोपी सर्वेश वर्मा व लल्लू के खिलाफ दलित उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।

Comments