डीएम ने प्राईवेट बस व ट्रक को रूकवाकर की जांच
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 18 November, 2020 01:51
- 4491

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
डीएम ने प्राईवेट बस व ट्रक को रूकवाकर की जांच
रायबरेली-जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने लालगंज स्थित माॅर्डन रेल कोच फैक्ट्री अस्पताल में बने एल-1 एल-2 चिकित्सालय निरीक्षण जाने के समय रेल कोच के निकट रास्तें में दिल्ली जा रही जनपद मेरठ की एक प्राईवेट बस सड़क पर लहरा कर चलाये जाने पर शक के आधार पर बस को रूकवाकर डीएम ने ड्राइवर से पूछ-ताछ की। ड्राइवर द्वारा सही जानकारी न दिये जाने पर लाईसेस व गाड़ी के रूट परमिट आदि दस्तावेज को देखा। उन्होंने एआरएम अक्षय व एआरटीओं अधिकारियों को जनपद इसी प्रकार चलाई जा रही डग्गामार बस पर नियमानुसार कार्यवाही करने के उचित दिशा निर्देश दिये।
इसी दौरान जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने लालगंज रेल कोच फैक्ट्री के निकट एक वर्कशाप में पास हो रहे ट्रक की फिटनेस सही न पाये जाने पर डीएम ने ट्रक की आरसी व फिटनेस आदि दस्तावेज को देखा तथा एआरटीओं को निर्देश दिये कि वार्कशाप के लाइसेंस आदि की जांच करने के लिए आदेश दिये।
Comments