महिला के वायरल वीडियो के आरोपों का किया खंडन, धोखाधड़ी मामले में दर्ज है मुकदमा

महिला के वायरल वीडियो के आरोपों का किया खंडन, धोखाधड़ी मामले में दर्ज है मुकदमा

महिला के वायरल वीडियो के आरोपों का किया खंडन, धोखाधड़ी मामले में दर्ज है मुकदमा

​महिला एवं उनके पति के विरुद्ध धोखाधड़ी और कूटरचित एनओसी का मामला पहले से दर्ज

​विवेचना से बचने के लिए उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका हुई थी निरस्त

हज़रत गंज लखनऊ। मंगलवार को थाना हजरतगंज, कमिश्नरेट लखनऊ क्षेत्र के अंतर्गत वीडियो में आरोप लगाने वाली महिला एवं उनके पति के विरुद्ध थाना हजरतगंज पर कूटरचित एनओसी के माध्यम से वेयरहाउस निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में पूर्व से अभियोग पंजीकृत है, जिसकी विवेचना प्रचलित है। अभियुक्तगण द्वारा विवेचना से बचने हेतु मा0 उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसे मा0 न्यायालय द्वारा निरस्त करते हुए विवेचना में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

​प्रकरण में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है। आरोपितों द्वारा थाना स्थानीय अथवा किसी उच्चाधिकारी के समक्ष छेड़छाड़/यौन शोषण अथवा अन्य किसी प्रकार के आरोप के संबंध में पूर्व में कोई प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है। संबंधित तिथियों के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिए गए हैं।

​प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना करते हुए उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *