बक्शी का तालाब क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी

बक्शी का तालाब क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी

बक्शी का तालाब क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी

​संदिग्ध परिस्थितियों में संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

​पत्नी ने जताई किसी के द्वारा जहरीला पदार्थ खिलाए जाने की आशंका

बिकेटी लखनऊ। ​मंगलवार को थाना बक्शी का तालाब, कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने आया है। संयुक्त चिकित्सालय साढ़ामऊ, बीकेटी के ईएमओ राम सागर मिश्रा द्वारा सुमेन्द्र शुक्ला पुत्र अरुण कुमार शुक्ला, निवासी कोटवा के संबंध में फौती मेमो प्रेषित किया गया। फौती मेमो के अनुसार मृतक को उसकी पत्नी द्वारा मंगलवार प्रातः करीब 09:25 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

​मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पत्नी द्वारा आशंका व्यक्त की गई है कि गत सायं किसी व्यक्ति द्वारा मृतक को कोई जहरीला पदार्थ खिला दिए जाने के कारण उसकी मृत्यु हुई है। उक्त आशंका के दृष्टिगत पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्यों का संकलन एवं अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

​प्रकरण में पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच से प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *