पर्वों से पहले 681 मार्ग होंगे गड्ढा मुक्त- CM योगी आदित्यनाथ*
- Posted By: Jitendra Shukla
- ताज़ा खबर
- Updated: 14 September, 2026 10:29
- 38

*उत्तर प्रदेश-*
*पर्वों से पहले 681मार्ग होंगे गड्ढा मुक्त- CM योगी आदित्यनाथ*
*CM ने गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर की बैठक।
अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश. ।
*बारिश से खराब सड़कों को मोटरेबल बनायें, बारिश के बाद सड़कों का नवीनीकरण करायें- CM*
शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों,*बाजारों की सड़कें की तत्काल शुरू करायें* मरम्मत- CN
गड्ढामुक्ति कार्य सिर्फ पैचवर्क तक सीमित नहीं गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें -CM
सड़क से सम्बंधित नौ विभागों की CM ने समीक्षा की
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ* ने सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने और मरम्मत को लेकर हाल ही में 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की थी।
इस बैठक से जुड़ी मुख्य बातें:
समीक्षा किए गए विभागः- बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित 9 प्रमुख विभागो के अधीन आने वाली लगभग 4.36 लाख किलोमीटर सड़कों की स्थिति की समीक्षा की गई।
त्योहारी निर्देश: मुख्यमंत्री ने आगामी पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि बारिश और बाढ से क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल ठीक करके आवागमन योग्य (मोटरेबल) बनाया जाए।
विशेष लक्ष्यः प्राथमिकता वाले 681 प्रमुख मार्गों और खराब सड़कों के सुधार व नवीनीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments