मुल्क में अम्नों शांति के लिए प्रमोद व मोना ने मांगी दुआ
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 25 May, 2020 04:35
- 4593

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार वर्मा
मुल्क में अम्नों शांति के लिए प्रमोद व मोना ने मांगी दुआ
लालगंज प्रतापगढ़। ईद के मुबारक त्यौहार को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी रामपुर खास तथा जिले के लोगों खासकर मुसलमान भाईयों को मुबारक बाद सौपा है। प्रमोद तिवारी एवं आराधना मिश्रा मोना ने मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला के हवाले से यहां जारी बयान में मुल्क में लोगों में आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द तथा चारों तरफ खुशियों को लेकर ईद की नेक दुआ की है। श्री प्रमोद एवं विधायक मोना ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्यौहार हमारे बीच कौमी एकता का संदेश लेकर आता है। नेता द्वय ने लोगों से इस मुबारक मौके पर वतन की खुशहाली एवं शांति तथा सुरक्षा के वातावरण को मजबूत बनाये रखने के लिए मुल्क में अम्नों शांति पर खासा जोर दिया है।
Comments