ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से हुई दर्दनाक मौत
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 25 May, 2020 05:21
- 6063

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-निर्मल पटेल
ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से हुई दर्दनाक मौत
प्रयागराज। प्रयागराज के हड़िया कोतवाली क्षेत्र के लक्षागह तिराहे के समीप शनिवार की देर शाम गंगा घाट से बालू लाद कर आ टैक्टर की चपेट में आने से लक्षागह निवासी कुलदीप मिश्र की 3 वर्षीय बच्ची महिमा मिश्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टैक्टर लेकर भाग रहे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर टैक्टर को पकड़ लिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लगभग 7, और 8 के बीच शाम की है। सूचना मिलते ही कोतवाल हंडिया मय फोर्स मौके पर पहुंचे। लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर ले आकर डीएम,एस एस पी के आने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रति दिन बालू लाद कर डमफर टैक्टर तेज रफ्तार में सड़कों से जाते हैं । वहीं स्थानीय लोगों के समझाने पर लगभग 10 बजे रात पुलिस ने टैक्टर और शव को लेकर थाने आयी।
Comments