अज्ञात युवक का शव बरामद
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 6 October, 2020 04:10
- 3399

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट/ अभिषेक बाजपेयी
अज्ञात युवक का शव बरामद
रायबरेली जिले के बछरांवा क्षेत्र के एशिया मजरे मेडीईखेड़ा के पास नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जब गांव के करीब से निकले नहर में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ दिखा। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंचे ।पुलिसकर्मियों ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी तलाशी ली गई। लेकिन तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ नहीं निकला। हालांकि शव कई दिन पुराना लग रहा है और बुरी तरह सड़ चुका है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Comments